मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- कछवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर सोमवार की शाम दाह संस्कार करने आया एक युवक गंगा में डूब गया। वह वाराणसी के ठठरा गांव का निवासी था। रात हो जाने के कारण उसे गंगा में नहीं खोजा जा सका। गांव निवासी दिलीप कुमार (32) पुत्र झल्लन अपने मोहल्ले के 70 वर्षीय नक्खड़ हरिजन के दाह संस्कार में शामिल होने आये थे। दाह संस्कार के बाद शाम को करीब पांच बजे सभी गंगा स्नान कर रहे थे। दिलीप अचानक गहरे पानी में चले गये। स्नान कर रहे अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे गंगा घाट पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में नाविक महात्मा निषाद के साथ जाल लगाकर खोजबीन करने में जुटी रही, लेकिन अधेरा हो जाने के कारण उसे खोजा नहीं जा सका। दिलीप सूरत में रहकर नौकरी करता थ...