सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के सीवान -जीरादेई स्टेशनों के बीच दाहा नदी पुल संख्या 97 के समीप ट्रेन के इंजन से टकराकर रविवार को एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी स्व. हरिहर तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी व हुसैनगंज थाने की पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि सुबह करीब 10.7 बजे उदयपुर से सिलीगुड़ी को जाने वाली ट्रेन नंबर 19601 गुजर रही थी। इस दौरान युवक दाहा नदी पुल संख्या 97 के समीप इंजन से टकरा गया। इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को मिलने के बाद संबंधित स्टाप मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान युवक के पास यात्रा संबंधित कोई टिकट व कोई कागजात नहीं मिलने की बात बत...