सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की लाईफ लाइन कही जाने वाली दाहा नदी के जीर्णोद्वार व सौन्दर्यीकरण की मांग विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से उठती रही है। नगर परिषद बोर्ड द्वारा इस दिशा में पूर्व में कार्ययोजना बनाई गई, हालांकि यह योजना तकनीकी कारणों से फाइलों में ही दबकर रह गई। बहरहाल, अब जिला प्रशासन के स्तर से नदी के जीर्णोद्वार के लिए पहल शुरू कर दी गई है। इसी दिशा में एक अहम बैठक जिला प्रशासन की आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में दाहा नदी के जीर्णोद्धार के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दाहा नदी के जीर्णोद्धार के लिए अनुभवी व जीर्णोद्धार कार्य का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों के नाम का स...