बागपत, फरवरी 20 -- चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा संचालक सुनील राणा अर्जुन अवार्डी ने बताया कि वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित हुई अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने 38 किग्रा.भार की फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक व तुषार ने 52 किग्रा.भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है,जबकि फ्री स्टाइल कुश्ती में सैफ ने 44 किग्रा. भार में रजत पदक तथा आयुष ने 57 किग्रा.भार में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया,जबकि प्रतियोगिता के ऑल ओवर चैंपियन में बागपत द्वितीय स्थान पर रहा। पहलवानों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव सुरेश उपाध्याय, कैप्टन सुनील राणा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विजेता पहलवानों का एकेडमी लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। पहलवानों के पदक जीतने प...