बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं। शहर के करीब गांव खेड़ा बुजुर्ग में एनएसएस की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी निहारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवकों को आगामी सात दिनों की रूपरेखा, सेवा के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इशरत अली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और शिविर के सफल संचालन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य परीक्षण और सामाजिक सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। उद्घाटन सत्र के पश्चात स्वयंसेवकों ने ग्राम खेड़ा बुजुर्ग का भ्रमण कर वहां की सामाजिक एवं भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.