बदायूं, फरवरी 13 -- बदायूं। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा दास महाविद्यालय परिसर में महिला स्वास्थ्य में पोषण की भूमिका विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह एवं संस्कृत विभाग के डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ल ने संतुलित आहार और बेहतर पोषण के महत्व को समझाया। डॉ. विक्रांत उपाध्याय ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनमोल निधि, डॉ. निहारिका गुप्ता एवं डॉ. सत्यम मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. आर.बी. पाठक, डॉ. एमके वरुण, डॉ. नंद गोपाल सहित स्वयंसेवी छात्राएं साक्षी, रोशनी व श्रुति उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...