दुमका, जनवरी 11 -- दासोरायडीह के साप्ताहिक हाट से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत दासोरायडीह के साप्ताहिक हाट से एक बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में बाइक के मालिक दुर्गा हांसदा ने मुफस्सिल थाना में बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दुर्गा हांसदा झुरको गांव का निवासी है और वह शुक्रवार को बाइक से साप्ताहिक हाट दासोरायडीह आया था। बाइक को खड़ी कर वह सब्जी की खरीदारी करने के लिए चला गया। वापस जब वह लौटा तो जिस जगह पर उसने बाइक खड़ी की थी, उक्त जगह पर बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई अतापता नहीं मिला। अंत में हारकर दुर्गा हांसदा ने बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...