भागलपुर, फरवरी 20 -- प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मैच में दोगच्छी की टीम को नौ विकेट से हराकर दासपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दोगच्छी की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दासपुर की टीम ने एक विकेट खोकर 6.2 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब दासपुर के आयुष को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...