गिरडीह, फरवरी 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव स्थित दासडीह पैक्स को प्रशासन के द्वारा मात्र 800 क्विंटल का आरओ मिला है। प्रशासन के द्वारा कम आरओ मिलने से स्थानीय क्षेत्र के किसान पैक्स में चाहकर भी धान जमा नहीं कर पा रहे हैं। पैक्स प्रबंधक ने प्रशासन से अधिक कोटे की मांग कर रहे हैं। बता दें कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र का शुभारंभ होने के बाद से अभी तक दासडीह पैक्स में किसानों से 1600 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। प्रशासन के द्वारा 800 क्विंटल का आरओ मिलने के बाद पैक्स प्रबधंक के द्वारा किसानों से धान की खरीदी नहीं की जा रही है जिससे किसानों की समस्या बढ़ गई है। इस विषय में पैक्स प्रबंधक महेन्द्र मंडल ने कहा कि दासडीह पैक्स को 800 क्विंटल का आरओ मिलने से पैक्स में किसानों धान की खरीदारी बंद है। पैक्स ...