रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भागीदारी पर उठाए जा रहे भाजपा के सवालों को ओछी और नकारात्मक राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिनभर में करोड़ों का सूट पहनने वाले प्रधानमंत्री की पार्टी वालों को कपड़े की राजनीति ज्यादा पसंद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस किसी "जैकेट का प्रदर्शन" करने नहीं गए हैं, बल्कि झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक संभावनाओं और पर्यटन क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने गए हैं। उनका उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना, उद्योगों की स्थापना को गति देना और झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.