रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि दावोस में भारत के पांच मुख्यमंत्री अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। जहां एक ओर महाराष्ट्र सरकार ने दावोस में लगभग Rs.14 से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए, वहीं तेलंगाना सरकार ने करीब Rs.29,000 करोड़ रुपये के ठोस निवेश करार किए। जिनमें डेटा सेंटर, एआई, ग्रीन एनर्जी और मैन्यूफैक्चरिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। अन्य राज्यों ने भी हजारों करोड़ के ठोस निवेश के वायदे प्राप्त किए। प्रतुल ने कहा कि दूसरी ओर झारखंड के हिस्से में एक भी नया बड़ा निवेश समझौता नहीं आया। दावोस में जिस टाटा स्टील के साथ पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन समझौते को झारखंड सरकार उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है, वह कोई नया निवेश नहीं, बल्कि पहले से स्वीकृत और ...