लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार संवाददाता। अंग्रेजी माध्यम, सीबीएसई पैटर्न, स्मार्ट क्लासरूम और कौशल आधारित शिक्षा के बड़े दावों के साथ शुरू किए गए मॉडल विद्यालय लातेहार में नामांकन संकट से जूझ रहे हैं। कागज पर यह स्कूल शिक्षा सुधार की मिसाल बताए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर अलग है। कक्षाएं खाली हैं, शिक्षक पद रिक्त हैं और अभिभावकों का भरोसा डगमगाता दिख रहा है। लातेहार जिला में संचालित मॉडल विद्यालयों की मौजूदा स्थिति योजना और वास्तविकता के बीच की खाई को उजागर कर रही है। हालात यह हैं कि सीटें उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थी दाखिला लेने से परहेज कर रहे हैं। -------- 120 सीटें, नामांकन गिनती के जिले के मॉडल विद्यालय मनिका को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया है। इंटरमीडिएट में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.