कन्नौज, फरवरी 8 -- कन्नौज। जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अपडेट बनाने को लेकर चल रही जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 6 जनवरी से 6 मार्च तक निर्धारित की गई है। इस दौरान जिन नागरिकों का नाम छूट गया है या जिनके विवरण में कोई त्रुटि है, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी से 27 मार्च तक ईआरओएस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.