लखनऊ, फरवरी 5 -- कैचवर्ड : एसआईआर - शुक्रवार को था दावे-आपत्तियों का अंतिम दिन - अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को नहीं आएगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में दावे-आपत्तियां व नोटिस पर सुनवाई का समय बढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को दावे व आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम समय है। वहीं नोटिस पर सुनवाई 27 फरवरी तक होनी है। अब चुनाव आयोग को इसे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नहीं होगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सबसे पहले रविवार को दावे-आपत्तियों व नोटिस पर सुनवाई का समय बढ़ेगा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। अब सीईओ की ओर से इसे बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि दावे-आपत्तियों व नोटिस पर सु...