गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 06 फरवरी निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा दावे-आपत्तियों की अवधि के दौरान चार विशेष अभियानों की तिथियां तय की गई हैं। जनपद स्तर पर पांच फरवरी (गुरुवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने संबंधित मतदान स्थलों पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च को किया जाएगा। ऐसे पात्र नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.