उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद दावे आपत्तियां दाखिल करने का आज आखिरी मौका होगा। इसके लिए जो मतदाता अभी यह देने में छूटे हुए है छह फरवरी यानी आज के ही दिन उन्हें दर्ज करा सकते है। इसके बाद सिर्फ 27 फरवरी तक निस्तारण किया जाएगा। दावे आपत्तियां नहीं लिए जाएंगे। अभियान के बाद एक माह में 61972 दावे व आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इसमें 12.50 फीसदी का ही निस्तारण हो सका है। बाकी काम शेष है। किसी मतदाता ने नाम तो किसी ने मकान नंबर, पता, उम्र जैसी खामियों बने होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1917882 (पुरुष 1056458, महिला 861381 व थर्ड जेंडर 43) है। इस सूची पर आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। आपत्तिया...