अमरोहा, मार्च 23 -- अमरोहा। ईद पर मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली समेत विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या व चक्कर बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज अफसरों का दावा है कि 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। दूरदराज क्षेत्रों में नौकरी व पढ़ाई करने वाले लोग परिवार संग ईद मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना होंगे। ऐसे में मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसको लेकर परिवहन अफसरों ने बेहतर बस सेवा मुहैया कराने की कवायद तेज की है। दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी क्योंकि दिल्ली से विभिन्न मार्गों के लिए यात्री निकलते हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, संभल, बदायूं, अलीगढ़, धामपुर, बिजनौर, नजीबाबाद आदि लोकल मार्गों पर भी बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। गौरतलब है कि 31 मार्च या फिर एक अप्रैल को ईद पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.