नई दिल्ली, फरवरी 2 -- मॉस्को। रूस के पीटर्सबर्ग शहर के आसमान में एक साथ चार चंद्रमा दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। असामान्य-सी लगने वाली इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है और इसकी सच्चाई के बारे में जानना चा रहा है। कई उपयोगकर्ता ने इसके असली होने का दावा किया है। रूस के सरकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया 'रसिया टुडे' ने भी इसे साझा किया है। वायरल वीडियो में असली चंद्रमा के साथ उसी के आकार के तीन और चांद दिख रहे हैं। एक कतार में दिख रहे चार चांद का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई अलौकिक नहीं, बल्कि एक दुर्लभ वायुमंडलीय घटना है। यह ऊंची सिरस बादलों में छोटे बर्फ के क्रिस्टल से चांदनी के अपवर्तन के कारण होता है। क्रिस्टल पतले, प्लेट के आकार के षट्भुजाकार होते हैं और पृथ्वी से बहुत ऊपर तैरते रहते हैं। जब इन पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.