अलीगढ़, जुलाई 3 -- अकराबाद, संवाददाता। अलीगढ़ जिले का एक ब्लॉक अकराबाद है, जो वर्तमान में कोल तहसील अंतर्गत आता है, को नई तहसील बनाने की मांग कई कारणों से उठ रही है। भौगोलिक दूरी व जन सुविधा : अकराबाद क्षेत्र के कई गाँव कोल व अतरौली तहसील मुख्यालयों से काफी दूर हैं। ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों जैसे जमीन के दस्तावेज, रजिस्ट्री या अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जो समय और धन की बर्बादी का कारण बनता है। नई तहसील बनने से स्थानीय लोगों को निकटवर्ती प्रशासनिक केंद्र मिलेगा, जिससे उनकी सुविधा बढ़ेगी। कोल तहसील पर अत्यधिक बोझ : कोल तहसील में 393 गाँव, एक नगर निगम व पॉच नगर पंचायतें शामिल हैं। जो इसे जिले की सबसे बड़ी तहसील बनाता है। यह क्षेत्र जिले की एक तिहाई से अधिक जनसंख्या को कवर करता है। जिसके कारण प्रशासनिक ...