हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। गर्मी के तल्ख तेवर इस बार न सिर्फ मैदानी इलाकों को झुलसाएंगे बल्कि पहाड़ों पर भी तपिश खूब बढ़ेगी। मई-जून की गर्मी पहाड़ों पर आफत बरसा सकती है। इसका दावा मौसम विभाग ने किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल-नीनो के असरदार रहने और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावनाएं कम होने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। पहाड़ों में अधिकतम तापमान सामान्यत: 26 डिग्री औसतन है। कभी-कभार गर्मियों में दो तीन डिग्री ऊपर चला जाता है। वहीं जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ.आरके सिंह का कहना है कि इस बार मई-जून में पहाड़ों पर भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बन रही है। ऐसा इसीलिए क्योंकि लंबे समय से बारिश नहीं हो सकी है। पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर आए और आगे भी बारिश की संभावनाएं कम हैं। दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.