संभल, फरवरी 10 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दावत से घर लौट रही महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ रास्ते में मारपीट और बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 4 बजे वह अपनी 14 और 16 वर्षीय बेटियों के साथ गांव में आयोजित एक दावत से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट के साथ अभद्र व्यवहार किया। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की ज...