संभल, मई 11 -- रजपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक रिश्तेदारी में दावत खाकर अपने घर लौट रहा था। तेज रफ्तार में मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। मृतक की पहचान गांव बरोरा निवासी दुर्गेश पुत्र नत्थू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश गांव ईसापुर से दावत खाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह बहट करन कैला देवी मार्ग पर कन्हुआ गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा घायल को रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.