देवरिया, दिसम्बर 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। दावत में गए एक युवक पर चार युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार सीएचसी में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी के रहने वाले करन शर्मा अपने दो मित्रों के साथ गांव के उत्तर तरफ बुधवार की देर रात दावत खा रहे थे। इसी बीच आपस में गाली गलौज करने लगे, इसका विरोध करने पर थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी बृजेश व मदारी पट्टी गांव निवासी टिंकू व दो अज्ञात युवको ने करन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि इस मामले में दो नामजद व दो अज्ञात क...