पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत। थाना गजरौला निवासी राकेश कुमार पुत्र रतनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात 8 बजे उसका पुत्र अजय कुमार पड़ोस के रूपलाल के यहां दावत खाने गया था। उसका पुत्र खाना परोस रहा था तभी गांव के नेमीचंद ने लड्डू परोसने को लेकर उसके पुत्र अजय से गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह घायल हो गया। उसके पुत्र ने घर जाकर परिजनों इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घायल किशोर का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.