पीलीभीत, फरवरी 21 -- पूरनपुर। थाना गजरौला के गांव नौगमा भुड़िया के रहने वाले नेकपाल वर्मा पुत्र श्यामलाल की रिश्तेदारी कढ़ेरचौरा में गोपाल के यहां है। 16 फरवरी को नेकपाल कढ़ेरचौरा में दावत खाने आए थे। गांव के रहने वाले साले प्रमोद पुत्र नेवाराम उन्हें अपने घर ले गए। आरोप है प्रमोद की पत्नी शीतला देवी ने फोन कर सचिन वर्मा, अमन वर्मा पुत्रगण देवदत्त और शकुंतला देवी पत्नी देवदत्त निवासी कुवंरपुर थाना न्यूरिया को अपने घर बुला लिया। सभी ने लात घूंसो से नेकपाल की पिटाई लगा दी। जिससे वह घायल हो गए। दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज के लिए आ रहे नेकपाल को आरोपियों ने फिर घेर लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...