मैनपुरी, नवम्बर 4 -- कस्बा के मैरिज होम में खाना खाने जा रहे युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम अडूपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र गंगा सिंह ने मारपीट की तहरीर पुलिस को दी। बताया कि वह अपनी धान की फसल बेचने टाटा मैक्स वाहन से मैनपुरी आया था। तभी वापस लौटते समय वह कस्बा के सुभाष मैरिज होम में दावत में शामिल होने चला गया। जहां शिवम पुत्र अर्जुन सिंह, सुनील उर्फ बंतू पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम अडूपुर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उसकी उंगली सुनील ने मुंह से काट ली, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...