गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- लोनी। थाना क्षेत्र की इकराम नगर कॉलोनी में दावत खाकर घर लौट रहे दंपति और उनके साले के साथ कॉलोनी में रहने वाले दो भाइयों और उनके साथियों ने डंडे से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी की प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले फिरासत ऑटो चालक हैं। वह पत्नी गुलफ्शा के साथ नौ फरवरी को ससुराल में दावत खाने आए थे। गुलफ्शा ने बताया कि पिता के घर पर दावत खाने के बाद जब वह पति और छोटे भाई के साथ घर जा रही थी। कॉलोनी में रहने वाले दो भाई कैफ और सलमान अपने कुछ साथियों के साथ लोनी गाजियाबाद मार्ग से पहले कुछ दूरी पर खड़े थे।आरोप है कि युवकों की उनके छोटे भाई से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। मारपीट में पति के सीधे पैर की हड्डी टूट गई। साथ ही तीनों के हाथ, पैर और गर्दन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.