बेगुसराय, मार्च 21 -- बीहट। पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस नेता नंद किशोर सिंह के सौजन्य से पपरौर स्थित मारूति पेट्रोल पंप परिसर में गुरूवार की शाम दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। बरौनी व तेघड़ा प्रखंड के तीन सौ से अधिक मुसलमान भाइयों ने दावत-ए-इफ्तार में भाग लिया। कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि भारत में हिन्दु-मुसलमान भाईचारे के साथ रहते आ रहे हैं। युवा नेता मासूम खान ने कहा कि रमजान बेहिसाब खैर व बरकत का महीना है। इस माह में जहन्नुम के दरवाजे बंद कर तथा जन्नत के दरवाजे खोल दिये जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मिन्हाज आजाद ने कहा कि रमजान के रोजा में दिखावट की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। मौके पर अधिवक्ता गोपाल कुमार, तेघड़ा विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव, जावेद खान, राजेश कुमार श्रवण, इबरार आलम, विवेक कुमार, वसंत य...