अररिया, मार्च 30 -- पूर्व मुख्य उप पार्षद ने किया इफ्तार का आयोजन फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद व समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के द्वारा शनिवार को स्थानीय छुआपट्टी स्थित निवास स्थान पर रोजेदारों के बीच दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। मौके पर उप मुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ईश्वर एवं अल्लाह की कृपा से ही सभी धर्म के लोग इसमें बढ़-चढ़कर सहभागी होते हैं। बताया कि फारबिसगंज की जमीन गंगा जमुना तहजीब की जमीन है और यह आपसी भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी धर्म के लोग मिलकर सकारात्मक पहल करते रहते हैं। मौके पर पूर्व मुखिया मो. शमीम, पूर्व उपमुख्य पार्षद शाद अहमद, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल, पूर्व पार्षद राजा अली,कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.