सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के एक घर में दाल बनाते समय कूकर ब्लॉस्ट हो गया। हादसे में एक किशोरी झुलस गई। घायल किशोरी का बगल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है। पंडित दीनदयाल नगर वार्ड में मंगलवार को भरत लाल यादव की पुत्री महिमा (17) घर के अंदर कूकर में दाल बना रही थी। वह चूल्हे के पास बैठी थी। काफी देर तक कुकर से सीटी नहीं आई। इसी दौरान अचानक कुकर का ढक्कन ब्लॉस्ट गया। इस हादसे में महिमा गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिमा को तुरंत बिस्कोहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.