अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा। खाद्य पदार्थों के साथ ही दालों के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। अरहर व मसूर दाल में भी मिलावट की पुष्टि हुई। मामले में एडीएम कोर्ट से संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। वहीं एक दूध और एक पनीर के सैंपल में भी मिलावट की पुष्टि होने पर एडीएम कोर्ट से जुर्माने की कार्रवाई की गई है। दूध विक्रेता के खिलाफ 50 हजार व पनीर विक्रेता पर 10 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...