वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार को विरोध के बीच अब तक की सबसे बड़ी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने देर शाम तक कुल 17 भवनों को गिरा दिया। ये वे भवन थे, जिन्हें नगर निगम ने जर्जर घोषित किया था। शेष चार भवनों को मंगलवार को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त किया जाएगा। सुबह करीब 11 बजे एडीएम सिटी आलोक कुमार और डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के नेतृत्व में लगभग 500 सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस बल दालमंडी क्षेत्र में पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोग गलियों में उतर आए। महिलाओं ने घरों के सामने खड़े होकर विरोध जताया, जबकि दुकानदारों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख एडीएम सिटी और एसीपी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने क...