वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी। विश्व हिन्दू महासंघ ने नगर निगम प्रशासन से दालमंडी क्षेत्र स्थित श्री देवता ठाकुर राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति मामले की जांच की मांग किया है। जिलाध्यक्ष अभिषेक केशरी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मंदिर परिसर के व्यवसायीकरण रोकने और कब्जामुक्त कराने की मांग की है। लिखित शिकायत के अनुसार यह मंदिर 150 साल पुराना है। अब आमलोगों को दर्शन की सुविधा भी नहीं मिल रही है। कब्जा करने वाले लोग मंदिर परिसर में दुकानें आवंटित करने की तैयारी कर रहे हैं, जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...