वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध घोषित दूसरे मकान को ध्वस्त कर दिया। दर्जनों मजदूरों की मदद से देर शाम तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। वहीं, परियोजना के लिए खरीदे गए भवनों को तोड़ने का काम भी समानांतर रूप से जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को बंद कराया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वीडीए की ओर से दालमंडी क्षेत्र में कुल 12 मकानों को अवैध घोषित किया गया है। इनमें से पहले मकान को सोमवार को बुलडोजर लगाकर गिराया गया था। मंगलवार को दूसरे तिमंजिला मकान (सीके 43/175) पर कार्रवाई की गई। भवन स्वामी को पहले ही स्वयं मकान तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण कराया। इस म...