वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को भी दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही। भवन खाली कराने को लेकर मालिकों, दुकानदारों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान सज्जात नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दो माह पूर्व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता ने परियोजना कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। ध्वस्तीकरण के दौरान कुल 37 भवनों पर जेसीबी और हथौड़ा चलाया गया। इनमें से 17 भवन वे थे, जिन्हें प्रशासन ने पूर्व खरीदा था, जबकि नगर निगम से जर्जर घोषित किए गए 17 भवनों को भी तोड़ा गया। इन्हें सोमवार को गिराया गया था। इसके अलावा तीन नए जर्जर भवन भी टूटे। नगर निगम ने कुल 21 भवनों को जर्जर घोषित किया गया था। इससे पहले सुबह 11 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.