वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी में एक बार फिर शुक्रवार दोपहर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान मजदूरों और बुलडोजर से खरीदा गया एक भवन तोड़ा गया। दो पुराने भवनों का शेष हिस्सा ध्वस्त किया गया। यहां सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स के साथ एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अफसर मौजूद रहे। ध्वस्तीकरण अभियान के संबंध में पीडब्ल्यूडी ने गुरुवार को मुनादी कराई थी। शुक्रवार दोपहर जब टीम पहुंची तो बैरिकेडिंग कर दोनों तरफ रास्ता बंद कर दिया गया। आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं। वहीं, खरीदे गए भवन में स्थित दुकानों से दुकानदारों ने सामान निकालना शुरू कर दिया। भवन संख्या सीके-43/187 से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। दर्जनों मजदूरों ने छत पर चढ़कर हथौड़े, रम्मा और ड्रिल मशीन से भवन को तोड़ना शुरू किया। दोपहर करीब 2.30 बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.