वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को एक बार फिर बुलडोजर चला। इस दौरान कई पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किया गया। चौक थाने की दीवार को गिराया गया। यह दीवार करीमुल्ला बेग मस्जिद से सटी थी। वहीं, चौक और नई सड़क की ओर के आधा दर्जन पुराने भवनों को भी मजदूरों ने हथौड़े, ड्रिल मशीन आदि से तोड़ दिया। इस दौरान आसपास की दुकानें बंद रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात रहे। दरअसल, 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग को लगभग 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं, जबकि वीडीए ने 12 भवनों को अवैध घोषित किया है। अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा भवन तोड़े जा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अभियान लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.