वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव के नेतृत्व में शनिवार को प्रस्तावित दालमंडी भ्रमण से पहले पुलिस ने शुक्रवार की रात सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दालमंडी भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया है। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़' और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल दालमंडी ध्वस्तीकरण के प्रभावित भवनस्वामियों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के कार्यक्रम की घोषित की थी। देररात ही सपा नेताओं के घर पहुंची फोर्स ने उन्हें नजरबंद कर लिया है। डीसीपी काशी गौरव वंशवाल ने बताया क...