वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए फाइनेंशियल बिड (वित्तीय निविदा) मंगलवार को खोली गई। इसके साथ ही टेंडरिंग का दूसरा चरण भी पूरा हो गया। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) अब अनुबंध (बॉन्ड) की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्ट का रिवाइज एस्टीमेट तैयार कर रहा है, जो इसी हफ्ते शासन को भेजा जाएगा। इसमें भवनों के अधिग्रहण के लिए दिया जाने वाला मुआवजा और मकानों की क्षतिपूर्ति (प्रतिकर) के लिए 194 करोड़ तथा बिजली के पोल, पेयजल और सीवर पाइप लाइन की शिफ्टिंग (यूटिलिटी शिफ्टिंग) के लिए तीन करोड़ रुपये (कुल 197 करोड़) का एस्टीमेट बन रहा है। इसकी मंजूरी के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बारे में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.