कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत संचालित विश्व विख्यात दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) ने एक नया इतिहास रच दिया है। डीएचआर की हेरिटेज टूर ड्यूटी पर पहली महिला चल टिकट परीक्षक (टीटीई) बनने का गौरव सरिता योल्मो ने हासिल किया है। पहाड़ों के बीच दौड़ती टॉय ट्रेन में उनकी तैनाती न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि रेलवे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरिता योल्मो का सफर संघर्ष और समर्पण से भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेलवे प्रेस से की थी। प्रेस के बंद होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वाणिज्य विभाग में अपनी नई भूमिका स्वीकार की। इसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी में टीटीई के रूप में नियमित ड्यूटी करते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक नि...