सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने को लेकर एसपी ने रविवार को दरौली थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव व जब्त सामग्रियों की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। एसपी ने लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता व ससमय निष्पादन पर विशेष जोर दिया। अपराध नियंत्रण व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की कार्यशैली, गश्ती व्यवस्था व संवेदनशील स्थानों की निगरानी की भी समीक्षा की गई। आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय और अपराध रोकथाम के लिए सतर्क व सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, रनिंग रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.