लखनऊ, फरवरी 6 -- शरारती तत्वों ने दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा की भ्रामक तिथियों का झूठा पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध हुसैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को होगी। यह परीक्षा कुल चार पालियों में प्रस्तावित है। परीक्षा तिथि तीन दिसंबर को घोषित की गई थी। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा संबंधी सार्वजनिक सूचनाओं/ निर्देशों को बोर्ड केवल अपनी वेबसाइट uppbpb.gov.in तथा एक्स (ट्विटर) हैंडल @upprpb के माध्यम से ही जारी करता है। अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि इसके अलावा अन्य किसी भी स्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.