भागलपुर, फरवरी 7 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। नवगछिया में शुक्रवार सुबह पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नवगछिया बाजार में एक दारोगा और पीटीसी सिपाही के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दारोगा ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का कारण दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुए आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। घायल सिपाही विशाल कुमार आरा का रहने वाला है। वह ढोलबज्जा थाना में पदस्थापित था। कुछ दिन पहले ही पुलिस लाइन में कार्यरत हुआ है। वहीं आरोपी दारोगा छपरा जिले के ईशुपुर दिखवारा का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अस्पताल में जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टी हुई। घायल पीटीसी सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि सुबह बाजार में दारोगा जयराम मांझ...