बांका, जनवरी 10 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा बाजार के संकट मोचन चौक पर बुधवार रात्रि गश्ती के दौरान ट्रक की चपेट में आने से दारोगा पुरेन्द्र कुमार सिंह की मौत के मामले में पुलिस जांच-पड़ताल आगे बढ़ गई है।घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को बांका से पहुंचीं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने पंजवारा बाजार के संकट मोचन चौक स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से ब्लड सैंपल इकट्ठा किए और दुर्घटना से जुड़े अन्य भौतिक साक्ष्यों की जांच की।इसके साथ ही पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रक की भी तकनीकी जांच की गई। एफएसएल जांच के दौरान टीम की महिला अधिकारी,पंजवारा एसएचओ चंदन कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद रहे।इधर,इस मामले को लेकर यातायात थाना बांका में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।सड़क दुर्घटना के आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.