भागलपुर, फरवरी 19 -- दारोगा के घर चोरी मामले में आरोपियों की पहचान नहीं भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र में दारोगा के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। नवगछिया कोर्ट में पदस्थापित दारोगा अर्जुन पासवान के किराए के मकान में मंगलवार को दो चोर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर दारोगा ने इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे परिवार के अन्य सदस्य के साथ छत पर थे तभी चोर घर में घुसे। घर से चांदी का पायल, चांदी का ही सिक्का और पैसे का गुल्लक चोरी होने की उन्होंने शिकायत की है। पुलिस ने कई जगहों पर सीसीटीवी खंगाला है पर आरोपी पहचान में नहीं आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.