पटना, जनवरी 30 -- बिहार की राजधानी पटना में दारोगा की बेटी के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। राजाबाजार के समनपुरा में पीड़िता से छेड़खानी और बदसलूकी की गई। पीड़िता पटना में रहकर एक बैंक में नौकरी करती है। विरोध करने पर आरोपित युवकों ने पीड़िता के भाई को पीटा भी की। इस संबंध में पीड़िता ने शास्त्रीनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना गुरुवार दिन की है। बदमाशों ने उसे उठा लेने की धमकी दी है। इस घटना से पटना में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़िता बोरिंग रोड स्थित एक बैंक में कार्यरत है। उसके पिता भागलपुर में एसआई हैं। पीड़िता ने समनपुरा में रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया है कि वे कई दिनों से लगातार उसके साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। जब उसने छेड़खानी का विरोध कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.