समस्तीपुर, नवम्बर 24 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना के दारोगा का गायब पिस्टल सोमवार को दूसरे बगीचे से बरामद हो गया। इसके साथ पुलिस से चैन की सांस ली। मथुरापुर थाना क्षेत्र के हांसा मोड़ पर सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद एकद्वारी गांव में उत्पन्न तनाव के बीच दारोगा का पिस्टल गायब हो गया था। पिस्टल खोजने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वारिसनगर और मथुरापुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम तथा कुछ समाजसेवी लगातार अभियान में जुटे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दर्जनों ग्रामीणों से अलग अलग पूछताछ भी की। कई संदिग्धों की तलाश जारी थी, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। सोमवार दोपहर उस समय बड़ी राहत मिली जब एक घर के दलान के पीछे स्थित बांसबिट्टी में पिस्टल फेंकी हुई मिल गई। पिस्टल बरामद होते ही गांव में तनाव कम हुआ। पुलिस...