हजारीबाग, फरवरी 19 -- दारू, प्रतिनिधि। एनएच-522 दारू थाना क्षेत्र के पेटो चौक के पास सड़क पर अचानक आए मवेशी से बचने में बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। इसमें बाईक सवार महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी की अनुसार मंगलवार शाम टाटीझरिया के बिशाय निवासी अशोक किस्कू अपनी पत्नी अनीता सोरेन के साथ हजारीबाग की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सडक पर अचानक मवेशी आने से दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। अनीता सोरेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पहल कर उसे निजी वाहन से अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी मौत हो गई। अशोक और अनीता के दो बेटे और दो बेटियां है। घटना की जानकारी होते ही परिवार और क्षेत्र में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.