हजारीबाग, जनवरी 27 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू प्रखण्ड कार्यकर्ता सम्मेलन हरली -झुमरा मंगलमय विवाह भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रधारी कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव सह झामुमो हजारीबाग के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया थे। उन्होंने कहा कि राज्य की अबूआ सरकार झारखंड के आदिवासी मूलवासी लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है।. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंच रहा है।पूरे जिले में पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक हमारे संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। पूर्व जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि गुरुजी के नेतृत्व में लंबी लड़ाई के पश्चात हमे झारखंड राज्य मिला है।अब हमें अपने हक अधिकार के लिया संघर्ष करना होगा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं 27% ओबीसी आरक्षण...