घाटशिला, फरवरी 21 -- बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र के दारीसोल चौक के समीप एनएच 49 पर एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, कार संख्या जेएच 05 डीपी 5597 कोलकाता एयरपोर्ट से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। दारीसोल चौक के समीप चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या एनएल 01 एएफ 8361 के पीछे जा कर घुस गई। वहीं घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीसीआर वाहन से कार में फंसे दोनों घायल समीर दास व परेश दास को बाहर निकाला और एनएचएआई द्वारा ...